• Fri. Mar 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः बच्चों से भरी स्कूल बस दीवार से टकराई, नशे में धुत्त था ड्राइवर

ByPunjab Khabar Live

Aug 9, 2024

जगरांव में शुक्रवार को एक निजी स्कूल बस ड्राइवर ने शराब के नशे में स्कूल बस को दीवार में ठोक दिया। इस हादसे में बच्चे बाल-बाल बच गए वहीं गांव के लोगों ने बस ड्राइवर को पकड़ कर पीट दिया। ड्राइवर शराब के नशे में पूरी तरह से धुत्त था। ड्राइवर ने बताया कि उसने रात को शराब पी थी, इस दौरान कुछ शराब बच गई तो उसने सुबह उठते पी ली।

इसके बाद वह अलग-अलग चार गांवों से 15-16 बच्चे लेकर गांव बुचकर पहुंचा। वहां पर नशा ज्यादा होने के कारण बस अनियंत्रित होकर सीधे एक घर की दीवार के साथ जाकर टकरा गई टक्कर की आवाज सुन कर लोग घरों से बाहर आए और पहले बच्चों को बस से बाहर निकला।

फिर ड्राइवर को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस ड्राइवर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page