पंजाब के सीएम भगवंत मान द्वारा किराये के मकान से शिफ्ट होने की काफी दिनों से चर्चा चल रही थी। वहीं अब मिली जानकारी के अनुसार कल यानी 14 अगस्त को डिविजनल कमिश्नर निवास में लोगों से मुलाकात करेंगे।
दरअसल, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा उपचुनाव के दौरान ऐलान किया था कि सप्ताह में 2 दिन जालंधर में रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। ऐसे में वादे के मुताबिक चुनाव खत्म होने के बाद से सीएम मान 2 दिन जालंधर में अपने किराए के घर पर लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को हल कर रहे थे।
लेकिन वहां पर जगह कम होने की वजह से और आसपास के लोगों का इलाका ब्लॉक होने की वजह से दिक्कत आ रही थी। बताया जा रहा है कि अब डिविजन कमिश्नर के घर मिलेंगे, जो घर पहले से खाली पड़ा था। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान किराए के मकान में ही रहेंगे, लेकिन लोगों से मुलाकात डिविजनल कमिश्नर निवास में करेंगे।
