• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में बच्चे हुए बेहोश

ByPunjab Khabar Live

Aug 15, 2024

अमृतसर के बाबा बकाला में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान तीन बच्चे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। जिसमें दो एनसीसी की लड़कियां और एक लड़का शामिल था। बताया जा रहा है कि बच्चे गर्मी और उमस की वजह से बेहोश हो गए।

दरअसल, बाबा बकाला में स्थित श्री गुरु तेग बहादुर जी हॉकी स्टेडियम में वीरवार की सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा था। जिसमें एसडीएम बाबा बकाला रविंदर सिंह अरोड़ा मुख्य मेहमान थे। प्लैग होस्टिंग सेरेमनी के बाद एनसीसी परेड की जा रही थी जिसमें दो लड़कियां अचानक बेहोश होकर गिर गईं। जिसके बाद एक लड़का भी बेहोश हो गया।

जिसके बाद बच्चों को एक तरफ ले जाया गया, जहां उन्हें पानी और ग्लूकोज़ दिया गया जिसके बाद उनकी सेहत में सुधार हो हुआ। गर्मी और उमस के कारण बच्चे बेहोश हुए थे, हालांकि ग्राउंड में पानी की पूरी व्यवस्था थी लेकिन समारोह के दौरान परफार्मेंस देते हुए पानी नहीं पिया जा सकता था जिसके कारण बच्चे बेहोश हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page