• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : पटरी से उतरी ट्रेन, टला बड़ा हादसा

ByPunjab Khabar Live

Jan 10, 2025

फिल्लौर रेलवे स्टेशन के पास यार्ड से मेन लाइन यानी अमृतसर नई दिल्ली रेल ट्रैक पर आते समय ब्रेक फेल होने से मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि इस दौरान किसी प्रकार का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। घटना वीरवार तड़के 2:45 बजे उस समय घटी, जब मालगाड़ी को यार्ड से निकालकर मेन लाइन पर लाया जा रहा था।

इसी बीच ब्रेक उत्तर जाने से डिब्या पटरी से उतर गया। यह मालगाड़ी फिल्लौर से जालंधर की तरफ आने लगी थी। यार्ड में घटना से रेलगाड़ियां भी प्रभावित नहीं हुई। घटना के तुरंत बाद कंट्रोल पर मैसेज दिया गया और जालंधर से रेल रेस्क्यू मोबाइल वैन को भेजा गया। इसके साथ ही कई अधिकारियों के साथ-साथ टीम भी मौके पर मुस्तैद हो गई और करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 4:15 बजे मालगाड़ी को फिर से पटरी पर लाकर ट्रैक क्लीयर किया गया।बताया जा रहा है कि मामले को लेकर फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे।

उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और घटनाक्रम की जांच करवाने के आदेश भी दिए हैं। इसे लेकर टीम भी गठित की गई है कि आखिर यह लापरवाही कहां हुई है और इसके क्या कारण निकले हैं। बता दें इससे पहले बीते वर्ष जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के यार्ड एरिया भी में शंटिंग के दौरान दो बार मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए थे। उस समय भी जांच टीमें बैठाई गई थीं, जिसमें रेल कांटे की समस्याएं प्रकाश में आई थीं। ऐसे में अब जांच कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर यह घटना कैसे और किन कारणों की वजह से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page