• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : 2 तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर

ByPunjab Khabar Live

Mar 2, 2025

पंजाब में नशा तस्करों और नशा बेच कर बनाई गई संपत्ति के खिलाफ आम आदमी पार्टी की सरकार का बुलडोजर एक्शन काफी चर्चा में हैं। आज रविवार को सुबह जालंधर के फिल्लौर में नशे को लेकर मशहूर गांव खानपुर में देहात पुलिस की टीम ने नशा तस्कर जसबीर शीरा के घर को बुलडोजर से गिरा दिया।

इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद थी। पुलिस की मौजूदगी में नशा तस्करी कर बनाई गई संपत्ति को गिरा दिया गया। इस कार्रवाई के वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारी घर को गिराने का आदेश दे रहे हैं। नशा तस्करों के खिलाफ इस कार्रवाई की इस वक्त पूरे पंजाब में चर्चा है। सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी जा चुकी है। इसमें 4 मार्च को सुनवाई होनी है।

एसएसपी खख ने कहा- आज फिल्लौर के खानपुर में नशा तस्कर जसबीर शीरा के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। शीरा के खिलाफ नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं और इसने यहां पर पंचायती जमीन पर कब्जा कर घर बनाया हुआ था। जब इस बारे में बीडीपीओ द्वारा हमारी पुलिस से संपर्क किया गया तो पुलिस ने मामले में कार्रवाई के लिए तैयारी की।

एसएसपी खख ने कहा- जब हम बीडीपीओ के साथ कार्रवाई के लिए पहुंचे तो मामला गरमाया भी, मगर पुलिस ने अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की और उक्त जगह पर पर बुलडोजर चलाया गया। एसएसपी खख ने कहा- नशा तस्करों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page