• Mon. Nov 16th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग की साजिश! अब गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने दी खुली धमकी

ByAdmin

Nov 16, 2026

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी मिलने से फिल्म इंडस्ट्री और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर दोनों अभिनेताओं को खुली चेतावनी दी है। पोस्ट में गैंगस्टर ने लिखा कि वे चाहे कितने भी बुलेटप्रूफ केबिन बना लें, उन्हें गोली मार दी जाएगी।

गोल्डी ढिल्लों ने अपनी पोस्ट में दावा किया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा उसके दो साथियों की गिरफ्तारी के बावजूद अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की साजिश पर कोई असर नहीं पड़ा है। उसने यह दावा भी किया कि मुंबई में उसके करीब 200 साथी अभी भी सक्रिय हैं, जो किसी भी वक्त वारदात को अंजाम दे सकते हैं।

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के घर पर फायरिंग करने की साजिश रचने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने महज एक दिन पहले ही दो शार्पशूटर्स को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जालंधर निवासी विकास ठाकुर और तरनतारन के रहने वाले दीपक सिंह के रूप में हुई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ही गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर यह धमकी भरी पोस्ट जारी की है, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page