• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : राजन मलन की अगुवाई में भाजपा का आप के खिलाफ प्रदर्शन

ByPunjab Khabar Live

Mar 16, 2025

जालंधर : पंजाब सरकार के 3 साल पूरे होने पर रविवार को पूरे पंजाब में भाजपा की तरफ से आप सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। वहीं जालंधर 15 नंबर मंडल से माडल टाउन के शिवानी पार्क भाजपा नेता राजन मलन, सिद्धार्थ खत्री टीनू और विशाल शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

भाजपाइयों ने हाथों में तख्तियां पकड़ी हुई थी, जिस पर लिखा था कि पंजाब ने आप नू दित्ता सी इक मौका, पर पंजाब सरकार ने दित्ता धोखा। इस दौरान भाजपा ने पार्क में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ रोष जताया। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार ने जो जनता को जो वादे किए थे वह पूरे नहीं किए।

महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये देने का वादा किया था वह पूरा नहीं किया। दूसरी ओर पंजाब की आर्थिक स्थिति के साथ-साथ कानूनी स्थिति भी बिगड़ चुकी है। हर रोज कहीं न कहीं गोली चलने की खबर आती है। सीएम मान कर्जा लेकर सरकार चला रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page