जालंधर के जौहल मार्किट में सरकारी जमीन पर अवैध दुकानों का निर्माण किया जा रहा है। वहीं जहां दुकानों का निर्माण हुआ है, ठीक वहां पर सीएम भगवंत मान, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्सन राजविंदर कौर थियाड़ा और मेयर विनीत धीर की फोटो लगी हुई है। ताकि किसी को भी इस अवैध दुकानों का पता न चल पाए।

नगर निगम ने भेजा नोटिस
पर जैसे ही नगर निगम को इस अवैध दुकानों के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत इस पर एक्शन लेते हुए नोटिस चिपका दिया। जिसमें कहा गया है कि बिना किसी अनुमति के यह दुकानें बनाई जा रही हैं, इसलिए आपको अपना पक्ष रखने का मौका दिया जा रहा है और 3 दिन के अंदर अपना जवाब दें, वर्ना सख्त कार्रवाई की जाएगी।
