• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : भाजपा नेता के घर हुआ ग्रेनेड अटैक, CP धनप्रीत कौर का आया बयान

ByPunjab Khabar Live

Apr 7, 2025

जालंधर में बीजेपी के सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर धमाका हो गया। यह धमाका हैंड ग्रेनेड का बताया जा रहा है। धमाके के बाद घर के अंदर शीशों से लेकर बाहर पड़ा सारा सामान बिखर गया। मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह प्लांड अटैक है। मनोरंजन कालिया ने बताया कि वह देर रात करीब 12:30 बजे अपने परिवार के साथ घर में थे।

मनोरंजन कालिया ने कहा कि बाहर की लाइट्स ऑफ थी और इसी बीच जोरदार धमाके की आवाज आई। धमाके से साथ साथ तोफ़ोड़ की आवाजें आई जिसके बाद वह बाहर आए तो देखा कि दरवाजे से लेकर अन्दर खड़ी गाड़ी के शीशे टूटे हुए थे। लोगों के लिए लगाए पानी की टैंकी से गिलास बिखरे हुए थे। मनोरंजन कालिया ने कहा कि यह सोची समझी साजिश है। जिस तरह से अन्य बीजेपी लीडर पर अटैक हुआ यह उसका हिस्सा हो सकता है।

हाल ही में वक्फ बिल को लेकर भी इसका इशारा बताया जा रहा है। मनोरंजन कालिया के घर हुए इस अटैक को लेकर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एडीसीपी सुखविंदर सिंह ने कहा कि फोरेंसिक लैब की टीम मौके पर पहुंच रही है। उनकी जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि धमाका किसके साथ हुआ। हालांकि थाने की कुछ दूरी पर हुए इस हमले बाद पुलिस विभाग की जम कर किरकरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page