• Sat. Sep 19th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

विदेश मंत्रालय का दावाः मूसेवाला मर्डर केस में लॉरेंस का भाई गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Sep 1, 2022

(PKL): पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में पंजाब से विदेश भागकर गए गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अनमोल को कीनिया में गिरफ्तार किया गया है। केंद्रीय विदेश मंत्रालय द्वारा आज इसकी पुष्टि की गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि अजरिबेजान और कीनिया में दो लोगों को डिटेन किया गया है। ये दोनों गैंगस्टर मूसेवाला की हत्या की साजिश रचने के बाद फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भागने में सफल हो गए थे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक लारैंस का भाई अनमोल है, जबकि दूसरा सचिन भांजा है। बता दें कि इससे पहले मूसेवाला के भांजे सचिन थापन को भी हिरासत में लिया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page