• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : मजदूर दिवस पर सुबह-सुबह सड़कों पर उतरे निकाय मंत्री डॉक्टर रवजोत, डीसी और मेयर 

ByPunjab Khabar Live

May 1, 2025

जालंधर : पंजाब के निकाय मंत्री डॉक्टर रवजोत दोबारा मजदूर दिवस के दिन सफाई को लेकर आज सुबह-सुबह प्रमुख जगहों पर दबिश दी गई। इस दौरान उन्होंने मजदूर दिवस पर पंजाबी वासियों को बधाई दी। वहीं निकाय मंत्री की दबिश से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान उन्होंने सफाई कर्मियों को गंदगी को लेकर सख्त निर्देश जारी किए है।

निकाय मंत्री डॉ रवजोत के साथ डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और मेयर विनीत धीर भी मौजूद रहे। मामले की जानकारी देते हुए निकाय मंत्री ने बताया कि वह मजदूर दिवस पर औचक चैंकिंग करने के लिए आज शहर में पहुंचे। इस औचक चैकिंग के दौरान बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पिम्स अस्पताल रोड, दोमोरिया पुल सहित अन्य जगह पर सफाई की चैकिंग की गई।

इस दौरान कई जगह पर सफाई को लेकर खामियां पाई गई, जिसको लेकर अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। वहीं अधिकारियों ने इस गंदगी को साफ करने का उन्हें आश्वासन भी दिया है। निकाय मंत्री ने जालंधर सहित पंजाबी वीडियो को इस सफाई अभियान में शहर को साफ सुथरा बनाने को लेकर सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस चैकिंग के दौरान कूड़े की लिफ्टिंग देरी से होने की कमी पाई गई। इस दौरान जिस जगह पर अधिक मात्रा में कूड़े का देर लग रहा है।

वहां पर दिन में दो बार कूड़े की लिफ्टिंग करने के लिए कमिश्नर को आदेश जारी करती दिए गए हैं। वही श्री गुरु रविदास चौक की रोड पर कूड़े के दाम की गंदगी को लेकर कैबिनेट मंत्री ने निर्देश जारी की है जिसमें उन्होंने कमिश्नर को कहा कि इस कूड़े की लिफ्टिंग को भी लोगों के काम काज पर जाने पहले ही साफ करवा दिया जाए। ताकि कामकाज पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page