• Thu. Aug 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः मेन चौक के पास हुई मॉक ड्रिल, मची भगदड़, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

May 7, 2025

जालंधर: महागनगर में आज नामदेव चौक के पास मॉक ड्रिल की गई। यह मॉक ड्रिल कोपर्रेटिव बैंक में की गई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई। वहीं मॉक ड्रिल के दौरान बैंक में घायलों को स्टेचर बाहर लाते दिखाया गया। इस दौरान ज्वाइंट कमिश्नर संदीप शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। शहर के अंदर सायरन की आवाज सुनाई के दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि सायरन की आवाज सुनते ही तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया जा रहा है।

एयर रेड के समय लोग किस तरह अपनी जान बचा सकते हैं सभी जानकारी मॉक ड्रिल में दी जा रही है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह फैलाने से बचने की अपील की है। डीसी ने कहा कि अगर कोई किसी भी तरह की अफवाह फैलाते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि रात 8 से 9 बजे ब्लैकआउट अभ्यास किया जाएगा।

जिसके दौरान सभी क्षेत्रों की लाइटें बंद रहेंगी तथा जिलावासियों से भी अनुरोध है कि वे इस दौरान अपने घरों में इनवर्टर या जनरेटर बंद रखें। यदि किसी कारणवश उन्हें लाइटें जलानी ही पड़े तो उन्हें अपनी लाइटें इस प्रकार चलानी चाहिए कि उनकी रोशनी खिड़की या दरवाजे से बाहर न जाए। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की लाइटें, जो अंधेरा होने पर स्वचालित रूप से चालू हो जाती हैं, उन्हें भी इस दौरान बंद कर देना चाहिए, ताकि क्षेत्र पूरी तरह से अंधेरा दिखाई दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page