• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: नगर निगम के ATP सुखदेव वशिष्ट गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

May 14, 2025

जालंधर: नगर निगम के अधिकारी ए.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को विजीलैंस ने गिरफ्तार किया है। उक्त अधिकारी को एक बड़े स्कैम में गिरफ्तार किया गया है। उक्त अधिकारी पर कुछ राजनेताओं के साथ मिलकर बड़े घोटाले को अँजाम देने के आरोप हैं, जिसके चलते विजीलैंस ने आज नगर निगम में दबिश दी है और वहां से उक्त अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

जानकारी अनुसार आज दोपहर विजीलैंस ने जालंधर नगर निगम में रेड की और वहां पर ए.टी.पी. ने बंद कमरे में काफी समय तक पूछताछ की है।

बता दें कि उक्त अधिकारी आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा का करीबी बताया जा रहा है। रमन अरोड़ाकी गत दिवस ही पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी वापस ली है। वहीं आज उनके करीबी व निगम अधिकारी एम.टी.पी. सुखदेव वशिष्ट को विजीलैंस द्वारा उठा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page