• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: मेयर विनीत धीर ने किया ऐलान, नगर निगम यूनियन की हड़ताल खत्म

ByPunjab Khabar Live

May 19, 2025

जालंधर में निगम यूनियन की हड़ताल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार 4 दिनों बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म कर दी है। इसे लेकर जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आज हुई मीटिंग के बाद हड़ताल को खत्म कर दिया गया है। इसके बाद कल यानि मंगलवार से शहर में दोबारा कूड़े की लिफ्टिंग शुरू होगी।

मेयर विनीत धीर ने बताया कि इस मीटिंग में हड़ताल पर गए यूनियन के सदस्यों से सहमति बन गई है। जिसके बाद हड़ताल खत्म हो गई है। इससे अब लोगों को राहत मिलने वाली है क्योंकि हड़ताल के कारण शहर में सफाई, कूड़े की लिफ्टिंग सहित अन्य काम को बंद किया गया था। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

हड़ताल पर गए कर्मियों की प्रमुख मांग थी कि त्यौहारों और छुट्टियों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और ड्राइवरों को अमृतसर निगम की तरह 13वें वेतन के रूप में अतिरिक्त भुगतान किया जाए। वहीं कुछ सप्ताह पहले निगम प्रशासन ने यूनियनों की मांग पर 16 सफाई सेवकों को सेनेटरी सुपरवाइजर के पद पर प्रमोशन के आदेश जारी किए थे, लेकिन सरकार से इसकी औपचारिक मंजूरी अभी तक नहीं मिली। इस बीच, दो सुपरवाइजर्स को सेनेटरी इंस्पेक्टर का अतिरिक्त चार्ज दे दिया गया था। इसके बाद से चंदन ग्रेवाल समर्थित यूनियन गुट में रोष फैल गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page