• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : सरेआम गुंडागर्दी, निहंग बाणे में आए हमलावरों ने दुग्गल चांप दुकान पर जमकर की तोड़ फोड़

ByPunjab Khabar Live

Jun 12, 2025

जालंधर में थाना 3 के अंतर्गत पड़ते मिलाप चौक पर सरेआम नौजवानों द्वारा तलवारें चलाई गई । जानकारी के अनुसार हमलावर निहंग बाणे में नौजवान आये और दुग्गल चांप की दुकान में घुसकर उन्होंने जमकर तोड़ फोड़ की। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आर्डर में देरी होने के कारण हमलावारों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना स्थित है। इसके बावजूद हमलावर नंगी तलवारे लहराते हुए दिखाई दिए।

मामले की जानकारी देते हुए राहुल नामक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन ऑर्डर में देरी होने को लेकर दुकानदार का विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर आज निहंग बाणे में आए दर्जन पर हमलावरों ने कर अपने लहराते हुए दुकान पर हमला कर दिया। निहंग बाणे में आए हमलावरों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि बीते तीन चार दिन पहले युवक उनकी दुकान पर चांप खाने के लिए आए थे। इस तरह ऑर्डर में देरी होने को लेकर वह उनसे बहस करने लगे। दोनों पक्ष में बहसबाजी के बाद मामला खत्म हो गया था। इसके बाद आज 12 से 15 नौजवान आए और दुकान पर मौजूद उसके भाइयों सहित उस पर उन्होंने हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए कि मारपीट के बाद उसके गले से सोने की चेन छीन कर हमलावर फरार हो गए।

पीड़ित का कहना है कि घटना को अंजाम देने से पहले उसे किशनपुरा से एक व्यक्ति का फोन भी आया था। फोन पर व्यक्ति ने कहा था कि वह दुकान से साइड पर हो जाए। क्योंकि हमलावर उसकी दुकान पर घटना को अंजाम देने के लिए आ रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा पीड़ित तीनों भाइयों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जल्द आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page