• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : दुग्गल चांप पर हमला करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jun 13, 2025

जालंधर: मिलाप चौक पर स्थित दुग्गल चांप पर निहंग बाणे में आए व्यक्तियों द्वारा तलवारों से हमला किया गया। इस मामले में बीते दिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, वहीं अब दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी-1 आकर्षी जैन ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 3, जालंधर में स्थित दुग्गल वेज चांप शॉप के मालिकों पर 2 दिन पहले निहंग बाणें में आए सिंहों द्वारा हमला किया गया था। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर थाना डिवीजन नंबर 3 में धारा 109, 332, 191, 190 बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर नंबर 52/25 दर्ज की गई है।

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल 2 व्यक्तियों की गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिए जांच जारी है। बीते दिन पुलिस ने एक आरोपी इंद्रजीत सिंह को गिरफ्तार किया था। वहीं आज एक ओर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page