देश भर में कोरोना के अब तक 78 लोगों की मौतें हो चुकी है। शनिवार को कोरोना की वजह केरल और पश्चिम बंगाल में 2 व्यक्तियों ने अपनी जान गवा दी है। वहीं पंजाब में अभी तक कोरोना के कुल 29 एक्टिव मामले सामने आए हैं। देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर पंजाब सरकार ने एक एडवाइजरी जारी की है। जारी आदेशों के अनुसार भीड़भाड़ वाले इलाकों में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मास्क पहने की सलाह दी गई है। वहीं हेल्थ वर्करों को भी मास्क पहने की सलाह दी गई है।

ऐसे में कहा गया है कि अगर किसी व्यक्ति को खांसी, बुखार आदि की शिकायत है तो वो दूसरे के संम्पर्क में आने से बचे। इस दौरान खांसी करते वक़्त मुंह पर रुमाल रखा जाए। केरल राज्य में कोरोना ने अपने पैर पूरी तरह से फैला लिए है। केरल में न सिर्फ कोरोना के एक्टिव मामले बढ़ रहे हैं बल्कि मौतों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में अब तक कोरोना के कुल एक्टिव मामले 2055 हो चुके हैं। वहीं रिकवर हुए लोगों की संख्या 3736 है। केरल में अब तक 20 लोग कोरोना से अपना जान गवा चुके हैं।
