• Sun. Mar 22nd, 2026

पूर्व सीएम विजय रुपाणी के निधन पर पंजाब भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

ByPunjab Khabar Live

Jun 12, 2025

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता विजय रूपाणी का 12 जून 2025 को अहमदाबाद में हुए विमान हादसे में निधन हो गया। वे निजी कार्य से लंदन जा रहे थे और विमान में सवार थे। विजय रूपाणी भाजपा और आरएसएस के अनुभवी नेता थे। जनता के बीच उन्होंने संवेदनशील प्रशासक और लोकप्रिय नेता के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। गुजरात से लेकर केंद्र की सियासत तक सदैव सक्रिय भूमिका निभाई है।

वहीं गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी का अहमदाबाद, गुजरात में विमान दुर्घटना में दुखद निधन होने पर पंजाब भाजपा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विजय रूपाणी को लेकर सायं 6.30 बजे, भाजपा मुख्यालय लुधियाना में भाजपा की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page