• Thu. Nov 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

‘7 करोड़ दो, वरना केजरीवाल और परिवार को खत्म कर देंगे’ -AAP विधायक को आया धमकी भरा कॉल

ByAdmin

Nov 12, 2026

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 7 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताने वाले एक अज्ञात शख्स ने फोन कॉल और वॉट्सऐप मैसेज के जरिए यह धमकी दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहाली के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दिल्ली के तिलक नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी गई है। शिकायत के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को शाम करीब 6 बजे उनके निजी मोबाइल फोन पर एक अनजान नंबर (+91 74190 30753) से कॉल और वॉट्सऐप संदेश प्राप्त हुआ। जांच के दौरान सामने आया कि संबंधित नंबर की वॉट्सऐप प्रोफाइल पर “~ $H” नाम लिखा हुआ दिखाई दे रहा था।

पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने कॉल और टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से सीधे तौर पर जान से मारने की धमकी दी। संदेश में लिखा गया था, “लॉरेंस गैंग से बोल रहा हूं, अरविंद केजरीवाल को बोल दे 7 करोड़ दे दो, नहीं तो अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार (हर्षिता केजरीवाल) को जान से मार दूंगा।”

धमकी की सूचना मिलते ही पार्टी की ओर से पुलिस प्रशासन को सतर्क किया गया। अरविंद केजरीवाल और विधायक जरनैल सिंह की शिकायत के आधार पर मोहाली साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम अब उस संदिग्ध मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल्स, लोकेशन और वॉट्सऐप डेटा खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वाकई किसी गिरोह की साजिश है या किसी शरारती तत्व की करतूत।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page