• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधरः संदिग्ध परिस्थितियों में प्लाईवुड कारोबार तिवारी परिवार की बहू हुई लापता

ByPunjab Khabar Live

Jun 16, 2025

जालंधर प्लाईवुड कारोबार में प्रतिष्ठित घराने तिवारी परिवार की छोटी बहू सोनम तिवारी शनिवार रात से ब्यास दरिया के पुल से लापता हैं। सोनम तिवारी, तिवारी परिवार के मुखिया नरेश तिवारी की पुत्रवधू और मनदीप (मिक्की) तिवारी की पत्नी हैं। शनिवार रात लगभग 9:30 बजे वे ब्यास दरिया के पुल से अचानक लापता हो गईं।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सोनम तिवारी बीते कुछ समय से ब्रेन में बन रही एक सिस्ट की वजह से मानसिक तनाव में थीं। शनिवार की शाम उन्होंने अपनी कनाडा से आई एक सहेली के साथ बाहर जाने की योजना बनाई और बहाना बनाकर उसे ब्यास दरिया तक कार से ले गईं। पुल पार पहुंचकर उन्होंने कार रुकवाई, सहेली को गाड़ी में बैठने को कहा और स्वयं पीछे मुड़कर पुल की ओर चली गईं। जानकारी के अनुसार, सोनम तिवारी ने पुल पर अपनी चप्पलें उतार दीं और अपने पति व बच्चों को “आई लव यू” का संदेश भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page