• Mon. Nov 16th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

भाजपा ने तैयार की चुनावी बिसात, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह को मेनिफेस्टो कमेटी में मिली जगह

ByAdmin

Nov 16, 2026
पंजाब में होने वाले 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। पार्टी के अनुसार, रविवार को पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आगामी चुनाव की रणनीति के तहत दो महत्वपूर्ण कमेटियों की घोषणा की है। इस फेरबदल में आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर भाजपा में आए राघव चड्ढा और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह उर्फ भज्जी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी का सदस्य बनाया गया है। पार्टी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, 13 सदस्यों वाली इस मेनिफेस्टो कमेटी की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना करेंगे। यह कमेटी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र और विजन डॉक्यूमेंट तैयार करेगी। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े नेताओं के सुझाव लेकर पंजाब के लिए पार्टी की प्राथमिकताओं, चुनावी वादों और नीतिगत एजेंडे को अंतिम रूप दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसी साल अप्रैल में राघव चड्ढा और हरभजन सिंह समेत AAP के कई राज्यसभा सांसद भाजपा में शामिल हुए थे, जिनमें से कुल 6 नेताओं को अब इन चुनावी कमेटियों में स्थान दिया गया है। भाजपा ने दूसरी अहम कमेटी यानी चार्जशीट कमेटी की कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को सौंपी है। 14 सदस्यों वाली इस कमेटी का मुख्य कार्य पंजाब की मौजूदा AAP सरकार के कामकाज, कमियों और कथित भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को संकलित कर एक चार्जशीट तैयार करना होगा। इस कमेटी में इकबाल सिंह लालपुरा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, महारानी परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, दिनेश बब्बू, सुशील रिंकू, गेजा राम, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, एसएस चन्नी और जगमीत सिंह बराड़ जैसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page