• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर: अब बिजली संबंधी शिकायतें वॉट्सएप और मिस्ड कॉल से करवा सकते हैं दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Jul 1, 2025

जालंधर: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने बिजली उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए शिकायत केंद्र नंबरों के अलावा अन्य हेल्पलाइन नंबर भी सांझा करते हुए कहा कि बिजली उपभोक्ता वॉट्सएप और मिस्ड कॉल के द्वारा बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करवा सकते है।

डा.अग्रवाल ने कहा कि उपभोक्ता पहली बार टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके/उसके बाद एस.एम.एस. के जरिए ‘नो सप्लाई’ लिखकर शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसी तरह, पी.एस.पी.सी.एल. उपभोक्ता सेवा ऐप पर या टोल फ्री नंबर 1800-180-1512 पर मिस्ड कॉल करके भी शिकायत दर्ज करवा सकते है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता 96461-01912 पर भी वाट्सएप कर सकते है। इसके अलावा पी.एस.पी.सी.एल. के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म fb.com/pspclpb, twitter.com/PSPCLPb, Instagram.com/PSPCLPb पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पी.एस.पी.सी.एल के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्विघ्न बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं का तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए है। लोगों को निर्विघ्न और सुचारू सेवाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इसके लिए पीएसपीसीएल के अधिकारियों को पहले ही निर्देश जारी किए जा चुके है। इसके अलावा शहर में लटकी हुई ढीली, अनुपयोगी और क्षतिग्रस्त तारों को हटाने या उनकी मुरम्मत करने के निर्देश भी दिए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page