• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः विधायक रमन अरोड़ा ने दायर की जमानत याचिका

ByPunjab Khabar Live

Jul 2, 2025

जालंधर: करप्शन के मामले में फंसे सेंट्रल हलके के विधायक रमन अरोड़ा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार राजन अरोड़ा और समधी के बाद अब रमन अरोड़ा ने कोर्ट में जमानत याचिका लगाई है। रमन अरोड़ा ने कोर्ट में रेगुलर ज़मानत के लिए अर्जी दायर की है। करप्शन मामले के आरोप में विधायक पिछले एक माह से नाभा जेल में बंद है।

कुछ दिन पहले रमन अरोड़ा ने बीमारी से ग्रस्त होने के चलते इलाज़ की अर्जी भी लगाई थी। जिसके चलते उन्हें पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कहा जा रहा है कि बीमारी के आधार पर रमन अरोड़ा के वकील द्वारा ज़मानत याचिका दायर की गई है। वहीं राजन अरोड़ा और समधी की अग्रिम ज़मानत अर्जी माननीय हाईकोर्ट के समक्ष लंबित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page