• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाबी एक्ट्रेस के पिता पर बाइक सवारों ने चलाई गोलियां, हालत नाज़ुक

ByPunjab Khabar Live

Jul 4, 2025

पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मोगा में पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता पर जानलेवा हमला हुआ है, जिसमें कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाई हैं। घटना मोगा के कोटइसे खां की बताई जा रही है, जहां पर तानिया के पिता डा. अनिल कंबोज पर फायरिंग हुई है, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी अनुसार मशहूर एक्ट्रेस तानिया के सौतेले पिता डॉ. अनिल कंबोज पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया है। यह वारदात मोगा के कस्बा कोटइसे खां में उस वक्त हुई, जब डॉ. कंबोज अपने क्लीनिक में मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक कुछ अज्ञात हमलावर आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। डॉ. कंबोज को तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। बता दें कि डॉ. अनिल कंबोज स्थानीय स्तर पर एक प्रसिद्ध चिकित्सक हैं और लंबे समय से मोगा में अपना क्लीनिक चला रहे हैं। फिलहाल इस हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है, लेकिन यह घटना पंजाब में एक बार फिर लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page