• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : सियासत में बड़ा बदलाव, कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल ने दिया इस्तीफा

ByPunjab Khabar Live

Jul 3, 2025

पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बता दें कि, कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। आम आदमी पार्टी सरकार ने अपने तीन साल के कार्यकाल में सातवीं बार मंत्रिमंडल में फेरबदल करते हुए लुधियाना पश्चिम से नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई है।

पंजाब के राज्यपाल की मौजूदगी में राजभवन में आयोजित एक सादे समारोह में अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली। जानकारी के अनुसार, पंजाब सरकार द्वारा संजीव अरोड़ा को उद्योग एवं एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस फेरबदल के साथ ही कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि उनके पास से एनआरआई विभाग वापस लिया गया है। वहीं, उद्योग विभाग अब तक मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद के पास था, जिसे अब उनसे हटाकर अरोड़ा को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page