• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: बेटे ने लगाए आरोप, फाईनांस कंपनी से परेशान होकर पिता ने की आत्महत्या

ByPunjab Khabar Live

Nov 21, 2022

(PKL): थाना बस्ती बावा खेल में पड़ते लैदर कंपलैक्स में एक फैक्ट्री में काम करने वाले ड्राईवर ने ट्रक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने किसी फाईनांस कंपनी से पैसे लिए थे और कंपनी वाले उसे तंग परेशान कर रहे थे। सुचना मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया है। मृतक की पहचान महिंदर सिंह निवासी नंदनपुर कालोनी के रूप में हुई है।

मृतक के बेटे सतविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें आज सुबह फैक्ट्री के किसी कर्मचारी ने आकर बताया कि उनके पिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि उनके पिता ने किसी फाईनांस कंपनी से पैसे लिए थे। जिस पर कंपनी वाले उसके पिता को तंग परेशान करने लगे। जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। इस सबंधी जानकारी देते हुए थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि पीड़ितों के ब्यानों के आधार पर बनती कारवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page