• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : धार्मिक स्थल पर बंटी नीलकंठ और निखिल अरोड़ा में हुई हाथापाई

ByPunjab Khabar Live

Jul 10, 2025

जालंधर: महालक्ष्मी मंदिर में कांग्रेसी नेता बंटी नीलकंठ और आप नेता निखिल अरोड़ा में हाथापाई हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में रसम क्रिया समाप्त होने के बाद पार्किंग स्थल पर दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में जमकर हाथापाई हुई।

इस जड़ में दोनों को गहरी चोटें आई है। इसके बाद दोनों सिविल अस्पताल में एमएलआर कटवाने के लिए पहुंचे। बता दें कि दोनों नेताओं में पिछले चुनावों के दौरान से विवाद चलता आ रहा है। दरअसल, वार्ड नंबर 66 निखिल ने आप पार्षद का चुनाव लड़ा था। चुनावों के दौरान निखिल ने बंटी नीलकंठ पर लोगों को शराब बांटने के आरोप लगाए थे। जिसकी निखिल ने पुलिस को शिकायत भी दी थी और इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page