• Thu. Feb 5th, 2026

Vaishno Devi मार्ग पर Landslide से 4 यात्री घायल, कई फंसे, रेस्क्यू जारी

ByPunjab Khabar Live

Jul 21, 2025

माता वैष्णो देवी जाने वाले मार्ग पर सोमवार को भूस्खलन हो गया, जिसमें चार यात्रियों घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर भूस्खलन हुआ, जिससे कम से कम चार तीर्थयात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित तीर्थयात्रियों के आधार शिविर कटरा शहर में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई, जो यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है और जहां ज्यादातर टट्टू सवार पुराने मार्ग पर इकट्ठा होते हैं। अधिकारियों ने बताया कि तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया और चार फंसे हुए तीर्थयात्रियों को बचाकर अस्पताल पहुंचाया गया। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक बचाव अभियान जारी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page