• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: वर्दी हुईं दाग़दार, पैसों के लालच में ASI को नहीं दिखें कैमरे, हुआ लाईन हाजिर

ByPunjab Khabar Live

Jul 24, 2025

जालंधर: पंजाब पुलिस के कुछ अधिकारी वर्दी को दागदार करने में लगे हुए है। वहीं एक बार फिर से पुलिस की वर्दी दागदार हो गई। दरअसल, देहात में एएसआई की करतूत सामने आ गई। जिसमें एएसआई घर में जाकर व्यक्ति से रिश्वत ले रहा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि वीडियो 6 दिन पुरानी है। लेकिन इस घटना के सामने आने पर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने एक्शन लेते हुए एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया है।

दरअसल, पुलिस मुलाजिम के सिर पर रिश्वत लेने का ऐसा भूत सवार हुआ कि उसने रिश्वत लेते समय घर में लगे सीसीटीवी कैमरे तक नहीं देखे। जिस कारण भ्रष्ट अधिकारी की पैसे लेते की वीडियो कैमरे में क़ैद हो गई। घटना जालंधर के गांव बुलंद पुर की है। बताया जा रहा है कि एएसआई ने पीड़ित की शिकायत के बाद घर में बयान लेने चला गया।जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने वहां पर रिश्वत की मांग की और मामला रफ़ा दफ़ा करने के लिए कहा।

बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस अधिकारी थाना मकसूदां में तैनात है। वहीं फोन पर जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सीसीटीवी वीडियो में दिख रहे एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है और डीएसपी करतारपुर इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी वीडियो में पुलिस अधिकारी रुपए ले रहा है या कुछ और इसकी भी पूरी जांच की जाएगी और जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page