• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: धार्मिक स्थल पर गोलियां और तेजधार हथियार चलने पर एक की मौत, 3 घायल 

ByPunjab Khabar Live

Aug 13, 2025

जालंधर: नागरा फाटक के पास गुरु नानक नगर में सालाना मेले के दौरान गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां देर रात धार्मिक प्रोग्राम के दौरान 5 अज्ञात व्यक्ति आए और उन्होंने आते ही हथियार लहराने शुरू कर दिए। जिसके बाद पीड़ित के बेटे राहुल ने उन्होंने हथियार लहराने से मना किया। पीड़ित के अनुसार मेले में हथियार लहराने को बेटे ने उन्हें रोका था। जिसके बाद उक्त व्यक्तियों ने बेटे के साथ गाली गालौच करना शुरू कर दिया।

इस दौरान धार्मिक स्थल से एक व्यक्ति ने उन्हें चांटा मार दिया। जिसके बाद मामला शांत करवाकर उन्हें वहां से भेज दिया गया। पीड़ित ने कहाकि कुछ समय के बाद दोबारा उक्त व्यक्ति आए और उन्होंने दातर से बेटे और साथी पर हमला कर दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप में हुई है। वहीं हमलावारों द्वारा गोलियां भी चलाई गई। घटना में सहित 3 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 महिलाएं शामिल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। घटना के दौरान बेटे ने घर में छिपकर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि उक्त हमलावार 2 गाड़ियों में सवार होकर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page