• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : डॉक्टर राहुल सूद पर गोली चलाने के मामले में आरोपी अयोध्या से गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Aug 25, 2025

जालंधर के अबर्न एस्टेट में डॉक्टर राहुल सूद पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों में से एक आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने प्रेस वार्ता के दौरान किया है। सीपी ने बताया कि आरोपी को यूपी के अयोध्या से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सत्या नारायण के रूप में हुई है।

आरोपी जालंधर के इंडस्ट्री एरिया का रहने वाला है। सीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं इस मामले में 2 आरोपी फरार चल रहे है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि अभी आरोपियों द्वारा डॉक्टर पर फायरिंग करने की वजह सामने नहीं आई है।

सीपी धनप्रीत ने बताया कि अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी में किडनैपिंग या लूटपाट की वजह सामने आ पाएगी। डॉक्टर के बयानों के आधार पर मामला दर्ज करके शहर में सीसीटीवी खंगालने के बाद उनकी टीम ने यूपी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का कोई क्रिमिनल रिकार्ड सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page