• Sat. Aug 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : कल सभी सरकारी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

ByPunjab Khabar Live

Sep 7, 2025

पंजाब में बाढ़ के कहर के बीच 7 सितंबर तक सभी स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टियों का ऐलान किया गया था। इसी बीच अब पंजाब के शिक्षा मंत्री ने स्कूलों को लेकर नई जानकारी सांझा की है।

बता दें कि पंजाब के सभी सरकारी स्कूल 8 सितंबर को विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान अध्यापक स्कूलों में जाएंगे और स्कूल की सफाई एसएमसी, पंचायतों, नगर परिषदों और निगमों के सहयोग से की जाएगी।

हीं अध्यापकों द्वारा स्कूलों की इमारत का गहन निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान यदि कोई कमी पाई जाती है, तो इसकी सूचना तुरंत जिले के डिप्टी कमिश्नर और इंजीनियरिंग विभाग को दी जाएगी। इसके बाद सभी सरकारी स्कूल 9 सितंबर से सामान्य रूप से खुलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page