• Sat. Nov 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर जालंधर कैंट AAP उम्मीदवार दीपक बाली की पहल, 10 बसों में श्रद्धालु काशी रवाना

ByAdmin

Nov 28, 2026

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित धार्मिक पहल के तहत आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार एवं जालंधर कैंट विधानसभा क्षेत्र के इंचार्ज दीपक बाली ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने 10 बसों को श्रद्धालुओं के साथ काशी के लिए रवाना किया। इस यात्रा के जरिए श्रद्धालुओं को गुरु साहिब की पवित्र धरती के दर्शन करने और उनकी ऐतिहासिक विरासत से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
बसों को रवाना करने के अवसर पर दीपक बाली ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाएं किसी एक वर्ग या समुदाय तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शक हैं। गुरु साहिब ने अपने विचारों के माध्यम से समाज को समानता, भाईचारे, प्रेम और आपसी एकता का संदेश दिया, जिसकी प्रासंगिकता आज भी बनी हुई है।

नई पीढ़ी को गुरु साहिब के विचारों से जोड़ने पर जोर
दीपक बाली ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को काशी की पवित्र धरती और श्री गुरु रविदास जी की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना है।

इसके साथ ही नई पीढ़ी को गुरु साहिब के जीवन, विचारों और शिक्षाओं से परिचित करवाना भी बेहद जरूरी है, ताकि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समानता और सद्भाव की भावना को मजबूत किया जा सके।

श्री गुरु रविदास जी का मानवता और समानता का संदेश हमेशा समाज को सही दिशा दिखाता रहेगा। 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित इस पहल के माध्यम से श्रद्धालुओं को काशी यात्रा का अवसर उपलब्ध करवाया गया है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page