• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

आज से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों E CHALLAN शुरू, 1100 से अधिक हाईटेक CCTV कैमरों से रखी जाएंगी नजर

ByPunjab Khabar Live

Sep 29, 2025

जालंधर सिटी स्मार्ट सिटी की राह पर अब आगे बढ़ चुका है। पूरे शहर भर में लगाए गए 1100 से अधिक हाईटेक CCTV कैमरों से ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले का आज से E CHALLAN शुरू हो रहा है। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से अब पूरे शहर की मॉनिटरिंग रियल टाइम में होगी। यह आधुनिक निगरानी न केवल ट्रैफिक समस्या को सुधरेगी बल्कि। आपराधिक गतिविधियों पर भी नकेल कसेगी। यह व्यवस्था लोगों को अधिक जागरूक,जिम्मेदार और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा सकारात्मक कदम है।

आज से शहर के 13 पॉइंट्स पर होंगे E Challan शुरू आज यानि 29 सितंबर दिन सोमवार को पीएपी चौक,बीएसएफ चौक,बीएमसी चौक (संविधान चौक),गुरुनानक मिशन चौक,गुरु रविदास चौक,फुटबॉल चौक,कपूरथला चौक,भगवान वाल्मीकि चौक,गुरु अमरदास चौक,वर्कशॉप चौक,डॉ बी आर अंबेडर चौंक,मॉडल टाऊन चौक और चुनमुन चौक से शुरू किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page