• Sun. Aug 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर-अमृतसर हाइवे पर ट्रक और कार‌ की टक्कर में 2 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Oct 8, 2025

 

नौजवानों के आर पार हुआ सरिया 

पंजाब के जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 5 बजे करतारपुर और दयालपुर के बीच हुआ, जब अमृतसर जा रही एक वलीनो कार आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से सरीए से लदे ट्रक के नीचे जा घुसी।

हादसा इतना भयानक था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों के शरीर सरीए से आर-पार हो गए। मौके पर ही चांद (22) पुत्र अनिल कुमार और निखिल शर्मा (21) पुत्र सुदेश शर्मा, दोनों निवासी अमृतसर, की मौत हो गई।

वहीं, शुभम पुत्र मोहन लाल, कोहली और रुद्रा, तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। इनमें से एक को अमृतसर अस्पताल और दो को जालंधर रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर धुंध और ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page