• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी ख़बरः पंजाबी सिंगर दिलेर मेहंदी का फार्म हाउस हुआ सील

ByPunjab Khabar Live

Nov 30, 2022

(PKL): मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार सुर्खी की वजह उनका कोई गाना नहीं, बल्कि उन पर हरियाणा के गुरुग्राम में हुई कार्रवाई है। दरअसल, गुरुग्राम जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मंगलवार को सोहना में दमदमा झील के पास गायक दलेर मेहंदी समेत तीन लोगों के फार्म हाउस को सील कर दिया। नगर नियोजन संबंधी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जिला नगर नियोजक (डीटीपी) अमित मधोलिया ने कहा, ‘ये झील के जलग्रहण क्षेत्र में बने अनधिकृत फार्महाउस थे। इन तीनों फार्महाउस को सील कर दिया गया है। इन्हें बिना किसी अनुमति के अरावली रेंज में बनाया गया था।’ बता दें कि सोन्या घोष बनाम हरियाणा राज्य मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश का पालन करते हुए पुलिस की मदद से तीनों फार्महाउसों के खिलाफ यह अभियान चलाया गया है।

कार्रवाई के दौरान सदर सोहना के थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम वहां तैनात की गई थी। विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जिन तीन फार्महाउस को सील किया गया है, उसमें से एक फार्महाउस पंजाबी गायक दलेर मेहंदी का है। यह फार्महाउस करीब डेढ़ एकड़ एरिया में बना हुआ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page