• Fri. Feb 20th, 2026

जालंधर: नगर निगम के ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर घायल

ByPunjab Khabar Live

Oct 11, 2025

जालंधर: टीवी सेंटर के पास नगर निगम की गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति घायल हो गया। इस घटना में पीड़ित व्यक्ति का पैर बुरी तरह से जख्मी हो गया। पीड़ित की पहचान अजय कुमार निवासी बस्ती दानिशमंदा के न्यू रसीला नगर के रूप में हुई है। अजय पैदल सड़क पार कर रहा था, इस दौरान सामने से आ रहे नगर निगम के ट्रक की चपेट में आ गया। बताया जा रहा हैकि ट्रक नंबर पीबी 08 डीजी9741 गलत दिशा से आ रहा था। पीड़ित धोबीघाट में कपड़े धोने का काम करता है।

लोगों के अनुसार घटना में पीड़ित के एक पैर की हालत इतनी खराब हो गई कि हड्डी तक साफ दिखाई दे रही थी। लोगों ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण वाहन गलत दिशा से आ रहे थे, इस दौरान यह हादसा हो गया। घायल अजय को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page