• Sun. Aug 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : बस की चपेट में आने से 16 वर्षीय लड़की की मौत

ByPunjab Khabar Live

Oct 12, 2025

जालंधर : मेहतपुर में ओवरलोड ट्रक की चपेट में आने से 16 साल की युवती की मौत हो गई। युवती रोमनप्रीत कौर जगराओं जीटी रोड पर गांव संगोवाल में परिवार के साथ मेहतपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। ट्रक चालक धान खरीदने के लिए जगराओं जा रहा था।

सड़क में बड़े गड्ढे में फंसने से ट्रक एक तरफ पलट गया। इस दौरान बस का इंतजार कर रही लड़की नीचे गई। मौके पर हड़कंप मच गया। काफी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला, लेकिन तब तक युवती की मौत हो गई।

लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक राम सिंह निवासी खुखरैण, कपूरथला नशे में था। दूसरी तरफ आईओ सब इंस्पेक्टर कश्मीर सिंह के अनुसार चालक की मेडिकल जांच में शराब की पुष्टि नहीं हुई है। मामला दर्ज कर लिया है, कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page