शिरोमणि अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। सीनियर नेता जगदीप सिंह चीमा शिअद छोड़ भारतीय जनता पाटी में शामिल हो गए हैं। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।
भाजपा नेता विनीत जोशी के अनुसार जगदीप चीमा की चार पीढ़ियां शिरोमणि अकाली दल के साथ जुड़ी रही है। उनके पिता रणधीर सिंह चीमा तीन बार पंजाब में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और पचास वर्ष तक एसजीपीसी सदस्य रहे हैं। वह 2012 और 2022 का चुनाव भी फतेहगढ़ साहिब से शिरोमणि अकाली दल की टिकट पर लड़ चुके हैं।
