• Tue. Sep 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : केपी के बेटे की मौत के मामले मे प्रिंस गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Oct 28, 2025

अकाली दल के सीनियर नेता महिंदर सिंह केपी के बेटे रिची की हत्या के मामले मे एक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने गुरशरण सिंह उर्फ़ पप्रिंस को हिरासत मे ले लिया है। इस मुकदमे मे आरोपी लंबे समय से फरार रहा था। इससे पहले 13 अक्टूबर को माननीय हाई कोर्ट ने प्रिंस की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

यह हादसा 13 और 14 सितंबर की दरमियानी रात हुआ था, जब रिची अपनी फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। दर्ज एफआईआर के मुताबिक, तेज रफ्तार क्रेटा कार ने रिची की गाड़ी को जोरदार टक्कर मारी थी, जिससे रिची की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि 4 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

हादसे के बाद क्रेटा कार चलाने वाला आरोपी गुरशरण सिंह उर्फ़ प्रिंस मौके से फरार हो गया था। वहीं इस मामले मे पुलिस ने विटारा गाड़ी के मालिकों पर भी मामला दर्ज किया था। जिनकी गिरफ़्तारी होनी अभी बाकी है। पुलिस जल्द ही आरोपी प्रिंस की गिरफ़्तारी का खुलासा कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page