• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जगराओं नकोदर रोड स्थित टोल प्लाजा हुआ बंद

ByPunjab Khabar Live

Oct 28, 2025

जालंधर: पंजाब में मान सरकार ने लोगों को एक और बड़ी राहत दी है। दरअसल राज्य सरकार ने जगराओं नकोदर रोड स्थित टोल प्लाजा को बंद करने का निर्णय लिया है। इस टोल प्लाजा के बंद होने पर अधिकारी द्वारा कहा गया है कि आप पार्टी ने सत्ता में आने के बाद साढ़े 3 वर्षों में 18 टोल प्लाजा पहले ही बंद किए है। जगराओं नकोदर टोल इस शृंखला में 19वां टोल प्लाजा बन गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पहले यह टोल प्लाजा 15 मई 2027 तक संचालित होना तय था, लेकिन अब इसे पहले ही समाप्त कर दिया गया है। सरकार की ओर से औपचारिक नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इसके बाद इस मार्ग पर चलने वाले वाहन चालकों को कोई टोल शुल्क नहीं देना पड़ेगा। बताया जा रहा हैकि यह फैसला निर्धारित समय सीमा से करीब डेढ़ साल पहले लागू किया जा रहा है।

सरकार का कहना है कि यह फैसला लोगों की सुविधा, सुगम यातायात और राज्य में विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक और बड़ा कदम है। इस कदम से न केवल लोगों को आवाजाही में राहत मिलेगी, बल्कि परिवहन लागत में भी कमी आएगी। राज्य सरकार के अनुसार पहले ये टोल प्लाजा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर चलाए जा रहे थे। अब इन सड़कों की देखरेख और रखरखाव सरकार के अधीन रहेगा। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पहले 18 टोल प्लाजा से सरकार को हर साल लगभग 222 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page