• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर : Meriton Hotel में पुलिस की दबिश, देर रात दिया कमरा, युवती से दुष्कर्म

ByPunjab Khabar Live

Oct 27, 2025

जालंधर: मेरिटन होटल में पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा हैकि होटल में 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। बताया जा रहा है कि देर रात ढाई बजे रूम लिया गया था। जिसके बाद युवती के साथ व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है।

जिसको लेकर पुलिस ने शिकायत मिलने पर दबिश दी। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी आर्कषि जैन ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती के जानकार द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त वय्क्ति रिश्तेदार नहीं है, लेकिन वह लड़की का पुराना जानकार है।

एडीसीपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस मामले में बनती कार्रवाई की जाएगी। एडीसीपी ने कहा कि इसी मामले को लेकर होटल में दबिश दी गई है, वहीं होटल के कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहाकि पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page