• Thu. Oct 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ऑटो और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत

ByAdmin

Oct 29, 2026

जालंधर के गोराया के पास नेशनल हाईवे पर वीरवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां मजदूरों से भरा एक ऑटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

लुधियाना से जालंधर काम पर जा रहे थे मजदूर
सड़क सुरक्षा फोर्स के प्रभारी जसविंदर सिंह के मुताबिक, उन्हें एक राहगीर ने गोराया के पास नेशनल हाईवे पर ऑटो और खड़े ट्रक के बीच टक्कर होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू करवाया।
जानकारी के अनुसार, ऑटो में करीब 10 से 12 मजदूर सवार थे। सभी लुधियाना से जालंधर एक पैलेस में क्रॉकरी का काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो खड़े ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए।

सिविल अस्पताल में तैनात डॉक्टर तानिया ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान संतोष, सरबजीत, शिशुपाल, अंकित, मनजीत, राहुल, हरदीप, हिमांशु और रणदीप के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती करवाया गया। वहीं, मृतकों के शव अस्पताल के शवगृह में रखवा दिए गए हैं। फिलहाल मृतकों की पहचान की जानकारी सामने नहीं आई है।

रामवीर नामक व्यक्ति ने बताया कि करीब 12 मजदूर ऑटो में सवार होकर लुधियाना से जालंधर जा रहे थे। वे एक पैलेस में क्रॉकरी का काम करने के लिए निकले थे। रामवीर के अनुसार, हादसे के समय तीन अन्य लोग ऑटो के पीछे-पीछे आ रहे थे। हादसे में मृतकों की संख्या को लेकर अलग-अलग जानकारी सामने आई है, हालांकि अस्पताल की डॉक्टर ने दो लोगों की मौत की पुष्टि की है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page