• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: राजस्थान पुलिस ने रेड करके 2 युवकों को किया गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Oct 29, 2025

जालंधरः जाली वैबसाइट बनाने के मामले में राजस्थान पुलिस ने जालंधर में रेड की। इस दौरान राजस्थान के जिला जिझोलाबाड़ से जालंधर आई पुलिस पार्टी ने स्थानीय बस अड्डे के नजदीक नरेन्द्र सिनेमा वाली रोड से 2 युवकों को उठाया है, जिनकी पहचान संदीप व सन्नंत के रूप में बताई गई है। इस कार्रवाई के दौरान बस अड्डा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज मोहिंदर सिंह भी अपनी फोर्स के दौरान मौजूद थे। उन्होंने बताया कि थाना साइबर क्राइम जिझोलाबाड़ में 316(2), 316(5), 318 (7) बी.एन.एस. और आई.टी. एक्ट के तहत 110/25 एफ.आई.आर. दर्ज की गई थी, जिसमें शिकायतकर्त्ता ने कहा है कि राम अवतार नामक व्यक्ति की जाली वैबसाइट बनाई गई है जो कि जालंधर से बनी है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में ही राजस्थान पुलिस जालंधर आई थी और बस अड्डा पुलिस को उन्होंने सहयोग के तौर पर साथ लिया था। बस अड्डा थाना के इंचार्ज ने कहा कि अभी पुलिस जालंधर निवासी 2 युवकों को अपने साथ ले गई है लेकिन इसके आगे की कार्रवाई संबंधी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page