• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: मोगा में बाइक सवार युवकों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Dec 2, 2022

(PKL): मोगा जिले के दत्त रोड स्थित एक कारोबारी के घर के सामने अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गौरतलब है कि गैंगस्टर अर्श डाला ने 5 नवंबर को रविंदर सिंह काला नामक कारोबारी से फिरौती मांगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसके घर के सामने पुलिस का पहरा लगा दिया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज देर रात घर के सामने एक पुलिसकर्मी भी तैनात था। इस घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बता दें पंजाब सरकार राज्य में गन कल्चर को लेकर सख्त के बावजूद आए दिन गोलियां चलने की वारदातें सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page