• Sat. Dec 13th, 2025

पंजाब से बड़ी खबर: गन कल्चर मामले में एक और सिंगर सहित 6 के खिलाफ मामला दर्ज

ByPunjab Khabar Live

Dec 2, 2022

(PKL): गन कल्चर को लेकर पंजाब सरकार राज्य में काफी सख्त हो गई है। इसके चलते ही सोशल मीडिया पर फोटो या वीडियो डालने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। वहीं आज गन कल्चर के खिलाफ कार्रवाई के चलते पुलिस ने एक और पंजाबी सिंगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गायक सुखमन हीर ने अपने एक गाने में हथियारों का प्रचार किया था। उसी को लेकर गायक सुखमन हीर सहित 6 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है उनका एक गाना यू ट्यूब पर काफी चल रहा है जिसके खिलाफ एक कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page