• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब : टोल प्लाजा के पास आतंकियों और पुलिस में चली गोलियां

ByPunjab Khabar Live

Nov 20, 2025

लुधियाना में पुलिस ने आतंकियों का एनकाउंटर किया है। यह मुठभेड़ दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के पास हुई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस ने एक दिन पहले हरियाणा और बिहार के आतंकी हेंड ग्रेनेड के साथ पकड़े थे।

उनसे पूछताछ के बारे में इनका पता चला था। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। मगर, पुलिस के घेरने पर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इसमें पुलिस की गोली से 2 आतंकी घायल हुए हैं।

जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें पहले प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद सिविल अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस ने मौके से 2 हेंड ग्रेनेड, 4 पिस्टल और 50 से ज्यादा कारतूस बरामद किए हैं।

मुठभेड़ का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि यह टेरर मॉड्यूल था। जो पाकिस्तान ISI के सपोर्ट से चल रहे थे। इन्होंने कोई बड़ी वारदात करनी थी। हालांकि पुलिस कमिश्नर ने कहा कि अभी इस बारे में कमेंट नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page