• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाबः सुबह-सुबह काम पर निकले युवक का गोलियां मारकर कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Jan 3, 2026

मोगा के धर्मकोट हलके के अंतर्गत आने वाले गांव भिंडर कलां में शनिवार सुबह एक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार उमरसीर सिंह अपनी कार से ड्यूटी पर जाने के लिए घर से निकला था। वह मोगा में स्थित नेस्ले इंडिया लिमिटेड में काम करता था। जैसे ही वह घर से निकला तो गांव में ही अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्लॉक समिति चुनाव के रंजिश के चलते उमरसीर सिंह की हत्या की गई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और हत्यारों की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page