• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी ख़बरः स्विफ्ट और इनोवा की नकोदर फगवाड़ा रोड पर भयानक टक्कर, 2 की मौत

ByPunjab Khabar Live

Dec 13, 2022

(PKL): नकोदर-फगवाड़ा रोड के गांव धालीवाल नजदीक स्विफ्ट और इनोवा कार के बीच भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। दोनों में टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में 2 नौजवानों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 4 लड़कियां भी गंभीर रूप घायल हुई है। हादसे में घायल लड़कियों को उपचार के लिए नकोदर के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उन्हें जालंधर सिविल अस्पताल में रैफर कर दिया है।

मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर प्रभलीन कौर ने बताया कि अस्पताल में 2 नौजवान मृत हालत में आए थे। वहीं उनके साथ 4 लड़कियां गंभीर हालत में घायल थी। उन्होंने प्राथमिक उपचार कर उन्हें जालंधर अस्पताल में रैफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवकों के शवों को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page