• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसे में 4 नौजवानों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

ByPunjab Khabar Live

Jan 10, 2026

पंजाब में अपने दोस्त को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे चार दोस्तों की मौत हो गई जबकि जिस युवक ने विदेश जाना था उसकी जान बच गई। कार हिमाचल से आ रही थी। मरने वाले सभी युवक 38 से 45 साल तक की उम्र के थे। पंजाब में सुबह धुंध के बीच होशियारपुर में कार और बस की टक्कर हो गई।

जिसमें 4 लोगों की मौत की खबर है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा तब हुआ, जब होशियारपुर में कार लिंक रोड से मेन रोड पर चढ़ रही थी, तभी दसूहा से आ रही पनबस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना हरियाणा के एसएचओ किरन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और ट्रैफिक को चालू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page